Gurugram में ज्वेलर्स को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, पुलिस ने केस दर्ज किया

गुरुग्राम: गहने बनवाने के नाम पर ज्वेलर्स को बुलाकर मारपीट करने और दुष्कर्म में फंसने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नकदी लूटने के साथ ही उससे चाकू की नोक पर रुपये ट्रांसफर करा लिए। गांधी नगर के रहने वाले सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि गांव सरहोल में ज्योति ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। 7 अप्रैल की दोपहर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन करके ज्वेलरी बनवाने की बात कही और उसे राजीव नगर बुलवाया। राजीव नगर में बताए गए स्थान पर पहुंचने पर दोनों युवक उसे भीमगढ़ खेड़ी के एक मकान में ले गए जहां एक महिला भी मौजूद थी।
सभी ने मिलकर ज्वेलर्स को दबोच लिया और उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि चाकू की नोक पर उससे रुपए ले लिए और उसका मोबाइल लेकर यूपीआई से 90 रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। आरोप है कि यूपीआई का पासवर्ड न बताने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को नाले में डालने की बात कही। यदि उनकी बात नहीं मानेगा तो वह उसे दुष्कर्म केस में भी फंसा देंगे। आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।





