हरियाणा

अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने पर जेसीबी जब्त

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 1:43 PM IST
अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने पर जेसीबी जब्त
x

चंडीगढ़ न्यूज़: गांव अतरौली में तालाब की खुदाई कर मिट्टी खनन कर रहे दो जेसीबी और दो डंपर को तहसीलदार मोदीनगर ने मौके से जब्त कर दिया. कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. मोदीनगर तहसीलदार शिव नरेश ने बताया कि गांव अतरौली में तालाब की खुदाई हो रही है. सूचना मिल रही थी कि तालाब की खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को ठेकेदार बिना अनुमति के ही बेच रहा है.

महिला की मौत मामले में पति समेत चार पर केस

सेक्टर-19 में 25 मई को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ सेक्टर 20 थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कमलेश मीणा ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनकी बहन ज्योति 23 वर्ष की शादी रोहित के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. उनका आरोप है कि उनकी बहन के पति रोहित और ससुरालियों ने उसकी हत्या की है.

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

सेक्टर-104 के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व कीमती सामान चोरी कर लिया. इसको लेकर सेक्टर युवक ने सेक्टर 39 थाने में शिकायत दिया है. थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि निखिल जालान निवासी सेक्टर 78 ने थाने में दी गई शिकायत में बताया. सेक्टर 104 में खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़ कर चोर लैपटॉप से के साथ ही अन्य समान चोरी कर फरार हो गए.

Next Story