हरियाणा

International Yoga Day: कुरुक्षेत्र में बाबा रामदेव-CM ने किया योग

Sarita
21 Jun 2025 8:57 AM IST
International Yoga Day: कुरुक्षेत्र में बाबा रामदेव-CM ने किया योग
x
International Yoga Day: आज यानी 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने योग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। योग करने के बाद CM सैनी ने कहा कि हम सबके लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है। कुरुक्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग इस दिवस को पर्व के रूप में मना रहे हैं।
मैं इसके लिए योग गुरू स्वामी रामदेव का आभार प्रकट करता हूं। मैं हरियाणा की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को साधुवाद देता हूं।CM ने कहा कि मैं श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक हॉल की घोषणा करता हूं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग लेखन प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर साल उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में 883 योग एवं व्यायामशालाएं खोली गई हैं, इस साल 100 और योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी।
Next Story