‘वाद-विवाद में स्मॉल वंडर स्कूल की टीम प्रथम व सेंट मैरी स्कूल द्वितीय रही
![‘वाद-विवाद में स्मॉल वंडर स्कूल की टीम प्रथम व सेंट मैरी स्कूल द्वितीय रही ‘वाद-विवाद में स्मॉल वंडर स्कूल की टीम प्रथम व सेंट मैरी स्कूल द्वितीय रही](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/02/3248799-f32352fc613763ef198ef1ea681595a6.webp)
हिसार न्यूज़: हिसार श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, हिसार में ग्रुप ऑफ स्कूल्स वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिसार मंडल के 16 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रज्ञा कौशिक व संजय भूटानी व प्रधानाचार्या गीता ठकराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्मॉल वंडर स्कूल व सेंट मैरी स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल व मोगा देवी मिंडा स्कूल ने प्राप्त किया। पैलेडियम और स्मॉल वंडर स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डायरेक्टर हिमांशु शर्मा और होली एंजल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश मेहता, जो सहोदय ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव भी हैं, ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सामाजिक एवं मानसिक ज्ञान बढ़ता है तथा उनमें अच्छे गुणों का भी विकास होता है। द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल के निदेशक हिमांशु शर्मा ने बताया कि वह समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं। श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।