हरियाणा

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई लगातार जारी, बल्लभगढ़ के ब्वॉयज हॉस्टल में किया बिजली चोरी का पर्दाफाश, मामला दर्ज

Gulabi Jagat
4 Jun 2022 4:12 PM IST
हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई लगातार जारी, बल्लभगढ़ के ब्वॉयज हॉस्टल में किया बिजली चोरी का पर्दाफाश, मामला दर्ज
x
हरियाणा न्यूज
फरीदाबाद: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के बोहरा गली स्थित एक पीजी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा (Electricity Theft In Ballabhgarh Boys PG) मारा. दरअसल सीएम फ्लाइंग टीम को कहीं से पीजी द्वारा बिजली चोरी करने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पीजी में छापेमारी की गई. छापेमारी में टीम ने 9 किलो वोल्ट की बिजली चोरी पकड़ी गई (Electricity Theft In Faridabad ) है. वहीं सीएम फ्लाइंग अधिकारी सत्यवीर ने बताया कि एक बॉयज पीजी में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई है. कुल 9 किलो वॉल्ट की बिजली चोरी पकड़ी गई है. उन्होंने कहा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
Next Story