हरियाणा

अवैध पिस्तौल बरामद, पुलिस में तैनात पत्नी व पिता पर गोली चलाने का आरोपित गिरफ्तार

Gulabi Jagat
30 Jun 2022 7:54 PM IST
अवैध पिस्तौल बरामद, पुलिस में तैनात पत्नी व पिता पर गोली चलाने का आरोपित गिरफ्तार
x
अवैध पिस्तौल बरामद
समालखा : पिता व हरियाणा पुलिस में तैनात पत्नी पर गोली चला जानलेवा हमला करने के आरोपित राकेश निवासी गांव डिडवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयोग अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपित ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी व पिता पर गोली चलाई थी। पत्नी व पिता पर चला दी थी गोलियां
थाना समालखा में बलबीर निवासी डिडवाड़ी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 24 मई की सुबह पुत्रवधू कविता को समालखा ड्यूटी पर छोड़ने के लिए जा रहा था। गांव से निकलते ही बेटे राकेश ने उसे व पुत्रवधू को जान से मारने की नीयत से दोनों पर पिस्तौल से तीन गोलियां चलाई। इसमें पुत्रवधू बच गई, जबकि उसके हाथ व पेट पर छर्रे लगे। राकेश ने देसी पिस्तौल का बट कविता को मारा और मौके से भाग गया।
पिता के बयान पर बेटे राकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पिता व पत्नी पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने के आरोपित थाने के नजदीक जीटी रोड फ्लाई ओवर पुल के पास से वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्तौल सहित पकड़ा गया। आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब छह महीने पहले उत्तर प्रदेश से 20 हजार रूपये में खरीद कर लाया था।
गहनता से पूछताछ व असला तस्करों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपित राकेश को वीरवार को अदालत पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपित ने पूछताछ में बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी और पिता पर गोली चलाई। उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में तैनात है। हत्या के केस में हो चुकी है उम्रकैद
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। उसके खिलाफ वर्ष 2008 में रोहतक और भिवानी में हत्या की वारदात के अलग-अलग दो केस दर्ज है। भिवानी में दर्ज केस में उसे उम्र कैद की सजा हो चुकी है। आरोपित रोहतक जेल में बंद था। साल 2018 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
Next Story