हरियाणा
केएमपी के साथ अवैध शराब के ठेकों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए - उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा
jantaserishta.com
22 Sept 2023 5:07 PM IST

x
नूंह: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केएमपी व अन्य मुख्य स्थानों पर जहां भी अवैध शराब के ठेके हैं, उन्हें हटाया जाए, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। केएमपी पर उपस्थित अवैध शराब के ठेकों को केएमपी के समीप लगते गांव में उनके वास्तविक स्थान पर ही जहां पर इन शराब के ठेकों को लाइसेंस दिए गए हैं वहीं पर चलाने दिया जाए । उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि खाली डंपरों के ओवर स्पीड चलने पर जगह-जगह नाके लगाकर उनके चालान किए जाएं। उन्होंने आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो ओवर लोडिंग वाहनों की चैकिंग करें और ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों के भी चालन करें।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वो ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम व सीट बेल्ट तथा हेलमेट के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में यह चैक करें कि स्कूलों के पास स्पीड बेक्रर व जेबरा क्रॉसिंग बनी है या नहीं अगर नहीं हुई हैं तो वहां पर रंबल स्ट्रिप्स लगाएं और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में दे। उपायुक्त ने जिला फॉरेस्ट अधिकारी को कहा कि सड़कों के साथ-साथ सफेद चुने से मार्किंग कराना सुनिश्चित करें ओर झाड़ियों में कीकर को जल्द हटाएं और पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं , जिससे कि आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो तथा ऐसा करने से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और लोग आसानी से अपना सफर कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि हाईवे पर जो अवैध कट लगे हुए हैं उन्हें तुरंत बंद किया जाए जिससे की दुर्घटना होने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने ट्रैफिक एसएचओ से कहा कि हर समय पुलिस विभाग का कर्मचारी अड़बर चैक पर तैनात रहना चाहिए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य स्थानों पर साईन बोर्ड लगे होने चाहिए। जिससे की बाहर से आने वाले लोगों को सही दिशा का अनुमान हो सके। उपायुक्त ने कहा कि पूरे शहर में पेट्रोल पंपों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे जाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया , एसडीएम नूंह अश्विन कुमार, एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, एसडीएम तावडू संजीव कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डॉ चिनार चहल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे व जिला के अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
Tagsनूंहनूंह न्यूज़हरियाणाअवैध शराबउपायुक्त धीरेंद्र खड़गटाNuhNuh NewsHaryanaIllegal LiquorDeputy Commissioner Dhirendra Khargata
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





