हरियाणा

IAS गिरफ्तार, नशे में विकलांग के साथ की मारपीट

jantaserishta.com
13 May 2022 9:49 PM IST
IAS गिरफ्तार, नशे में विकलांग के साथ की मारपीट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: हरियाणा के चर्चित आईपीएस हेमंत कलसन को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हेमंत कलसन पर आरोप है कि दुकान में घुसकर उन्होंने विकलांग के साथ मारपीट की और धमकाया.

पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में तलविंदर सिंह ने बताया, 'मैं 75 प्रतिशत विकलांग हूं. मैं और मेरे पिता पानी टैंकर और राशन की दुकान बतौर केयरटेकर चलाते हैं. दुकान के असल मालिक दिवंगत जीत सिंह (पूर्व सरंपच) थे. 12 मई रात 8 बजे एक शख्स अपने आपको हेमंत कलसन (आईजी होमगार्ड) बताते हुए दुकान में घुस गया. वह अपनी गाड़ी में अपने साथ एक लड़की और ड्राइवर के साथ आया. लड़की और हेमंत कलसन शराब के नशे में थे. उन्होंने दुकान में घुसकर मेरे साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की.'
नशे की हालत में विकलांग के साथ की मारपीट
तलविंदर ने अपने बचाव के लिए पूर्व पार्षद सतविंदर सिंह टोनी को फोन किया. सतविंदर सिंह टोनी ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन करके मामले की सूचना दी. तलविंदर सिंह सतविंदर टोनी के साथ थाने पहुंचा, तो देखा कि आईजी हेमंत कलसन की गाड़ी थाने में खड़ी थी. जिस पर लोगों ने विरोध किया. थाना प्रभारी ने कहा कि वह हेमंत कलसन और लड़की का मेडिकल करवाने के लिए जा रहे हैं. पुलिस ने हेमंत कलसन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हेमंत कलसन ने सेक्टर-6 पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल में हंगामा किया था. उन पर नर्स और बाकी स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप थे. आरोपों के मुताबिक वे नशे में थे. पंचकूला पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की थी. इससे पहले भी हेमंत कलसन इसी प्रकार के आरोपों में फंस चुके हैं. पंचकूला में अगस्त 2019 में एक महिला के घर में जबरन घुसकर दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. छेड़छाड़ और मारपीट करने की वीडियो भी वायरल हुआ था. हेमंत कलसन अपने दुर्व्यवहार के चलते कई बार निलंबित और गिरफ्तार भी हो चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story