हरियाणा

पलवल में करमन टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 2:24 PM IST
पलवल में करमन टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी
x
दंपत्ति समेत 3 को पीटा

फरीदाबाद: हरियाणा के पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर लगे टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात मेदांता अस्पताल से अपनी बच्ची को दिखाकर लौट रहे दो भाइयों व एक महिला के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट कर उनसे जेवरात लूटकर मोबाइल तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है।

होडल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर टोल कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, जिला मथुरा (यूपी) मंसापुरी कॉलोनी निवासी डॉक्टर सतबीर सिंह डागर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 9 सितंबर की रात को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज कराकर कार से मथुरा लौटकर जा रहे था। उसके साथ उनकी बेटी, पत्नी व भाई भी मौजूद थे। कार को उसका भाई हरेंद्र चला रहा था।

Next Story