हरियाणा

Hisar: जीजेयू बिजनेस समिट में युवाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

Admindelhi1
5 Aug 2026 10:02 AM IST
Hisar: जीजेयू बिजनेस समिट में युवाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
x
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बिजनेस समिट से बढ़ी उद्यमिता की रफ्तार

हिसार: गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सहयोग से बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन एवं समस्त बिश्नोई समाज के संयुक्त तत्वावधान में बिश्नोई बिजनेस समिट का आयोजन किया गया।

समिट में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से उद्योगपति, व्यवसायी, शिक्षाविद्, स्टार्टअप उद्यमी, विद्यार्थी और समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जंभेश्वर भगवान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुआ। समिट का उद्देश्य समाज को व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास, निवेश और उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

मुख्य वक्ता एवं बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के अध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने कहा कि आज का समय केवल नौकरी तलाशने का नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का है। उन्होंने बताया कि परिषद देशभर में बिजनेस समिट आयोजित कर एक मजबूत बिजनेस नेटवर्क तैयार कर रही है, जिससे व्यापारी, उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक और युवा एक-दूसरे से जुड़कर नए अवसर प्राप्त कर सकें।

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के महासचिव आरके बिश्नोई ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए युवाओं को व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और नवाचार की ओर बढ़ना होगा। आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सामाजिक सम्मान का मजबूत आधार है।

समिट में मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, शिक्षकों, उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ विश्वविद्यालयों में स्टार्टअप इकोसिस्टम, इनक्यूबेशन सेंटर, उद्योग-शिक्षा सहयोग, कौशल विकास, अनुसंधान के व्यवसायीकरण तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कांवा ने कहा कि धैर्य, अनुशासन, गुणवत्ता, ईमानदारी और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सफल उद्यमी की पहचान है।

हरियाणा युवा संगठन के अध्यक्ष राजीव पूनिया ने युवाओं से नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता को भी करियर विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय लांबा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और असफलताएं ही सफलता की राह तैयार करती हैं।

Next Story