
x
Hisar हिसार: बड़वाली ढाणी के दिनेश कुमार (30) का शव मंगलवार सुबह सेक्टर 16-17 के रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। नशे के ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। शहर में 2 दिन में नशे के ओवरडोज से 2 मौतें हो चुकी हैं। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बड़वाली ढाणी का दिनेश कुमार सोमवार दोपहर को 50 रुपए और आधार कार्ड लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह सिविल अस्पताल से दवा लेने जा रहा है।
बाद में वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर गए और अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लिया। शव के पास एक सिरिंज पड़ी थी। बाद में मृतक की पहचान बड़वाली ढाणी के दिनेश के रूप में हुई।
Next Story





