
x
Hisar: जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार खेत में गए एक किसान ने कालीरावण की किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। उसने मामले की सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के कुछ निशान बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।
TagsHisarनहरमहिलाशवHisarcanalwomanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





