हरियाणा

Hisar: ब्लैकमेलिंग का शिकार बनी महिला, मौत को गले लगाया

Admindelhi1
16 Aug 2025 6:48 PM IST
Hisar: ब्लैकमेलिंग का शिकार बनी महिला, मौत को गले लगाया
x

हिसार: सदर क्षेत्र के गांव डोभी में महिला ने ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस ने मनरेगा मेट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मनरेगा मेट सुनील कुमार अश्लील वीडियो के नाम पर महिला को परेशान करता था।

मृतका के पति रामचंद्र ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा कि उसकी पत्नी राजबाला मनरेगा में मजदूरी करती थी। मेट सुनील उनकी पत्नी क पीछा करता था। जब पति को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पत्नी का काम पर जाना बंद करा दिया। इसके बाद सुनील राजबाला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वह उसे जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

इसी परेशानी के चलते राजबाला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव के सरपंच आजाद सिंह ने शनिवार काे बताया कि सुनील के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए करीब तीन महीने पहले ही एक सभा बुलाकर उसे मनरेगा मेट के पद से हटा दिया गया था।

Next Story