हरियाणा

Hisar: हरियाणा-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज

Admindelhi1
6 Feb 2026 4:44 PM IST
Hisar: हरियाणा-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज
x
"कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर का दौर अब लगभग समाप्ति की ओर"

हिसार: हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे करवट बदलता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर का दौर अब लगभग समाप्ति की ओर है और फरवरी के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस समय क्षेत्र में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है।

दिन व रात के तापमान सामान्य के आसपास पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर होगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में हल्की गर्मी की आहट महसूस होने लगेगी। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेंगे, जिससे हरियाणा एनसीआर में वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम के इस बदलाव से दिन के समय सुहावनापन बढ़ने की उम्मीद है।

कोहरे से भी मिलने लगेगी राहत: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन डागर के अनुसार हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में कोहरे व शीतलहर का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से दृश्यता में सुधार दर्ज किया जा रहा है और घने कोहरे की परिस्थितियां फिलहाल नहीं बन रही हैं। शीत दिवस और पाला जमने जैसी गतिविधियां भी लगभग समाप्ति पर हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने से कहीं-कहीं हल्का कोहरा दिख सकता है।

Next Story