हरियाणा

Hisar: संस्कृति के रंगों में रंगा विवि का युवा महोत्सव

Admindelhi1
30 Oct 2025 10:50 AM IST

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव को ‘प्रबोधिनी’ नाम दिया गया है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ‘प्रबोधिनी’ विवरणिका जारी की। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में बुधवार काे युवा महोत्सव के संचालन के लिए बनाई गई कमेटियों के संयोजकों की बैठक हुई।

बैठक का संचालन डीन स्टूडेंटस वेल्फेयर प्रो. एमके शर्मा ने किया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि युवा महोत्सव विश्वविद्यालय का एक अत्यंत गौरवमयी सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को ‘प्रबोधिनी’ नाम से जाना जाएगा।

‘प्रबोधिनी’ का अर्थ ज्ञान से प्रकाशित करना होता है। कुलपति ने कमेटियों के संयोजकों से संबंधित कार्यों का फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुझाव व दिशानिर्देश दिए।

डीन स्टूडेंटस वेल्फेयर प्रो. एमके शर्मा ने बताया कि 07 से 09 नवंबर तक को होने वाले इस युवा महोत्सव में संगीत, नृत्य, थिएटर, लिटरेरी तथा फाइन आर्टस की ४६ विधाएं होंगी। इन विधाओं में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इन विधाओं का छह अलग-अलग मंचों पर आयोजन किया जाएगा। मुख्य मंच विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में बनाया जा रहा है। बैठक में निदेशक कल्चरल अफेयर्स

डा. तरूणा तथा कमेटी संयोजकों ने भाग लिया। इन विधाओं में विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा संगीत श्रेणी में क्लासिकल वोकल सोलो (हिंदुस्तानी/कर्नाटक), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (प्रकसन), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-प्रकसन), लाइट इंडियन वोकल सोलो, वैस्ट्रन वोकल सोलो, ग्रुप सॉंग (जनरल-इंडियन), ग्रुप सॉंग (हरियाणवी), ग्रुप सॉंग (वैस्ट्रन), हरियाणवी ओरकैस्ट्रा, इंडियन क्लासिकल ओरकैस्ट्रा, वैस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो, फॉक इंस्ट्रूमेंटल (हरियाणवी) सोलो, फॉक सॉंग (हरियाणवी) सोलो, फॉक सॉंग (जनरल) सोलो व कव्वाली विधाएं होंगी।

नृत्य श्रेणी में क्लासिकल डांस (सोलो), ग्रुप डांस (जनरल), ग्रुप डांस (हरियाणवी), कोरियोग्राफी, सोलो डांस (हरियाणवी)-मेल व सोलो डांस (हरियाणवी)-फीमेल विधाएं होंगी। थिएटर श्रेणी में वन एक्ट प्ले (हिंदी), वन एक्ट प्ले (संस्कृत), स्किट (हिंदी), स्किट (हरियाणवी), माइम, मिमिक्री, स्वांग व रिचुअल विधाएं होंगी।

लिटरेरी श्रेणी में डिबेट, इलोक्यूशन, क्विज, पोइट्री रिसाइटेशन (हिंदी), पोइट्री रिसाइटेशन (इंगलिश), पोइट्री रिसाइटेशन (पंजाबी), पोइट्री रिसाइटेशन (हरियाणवी) व पोइट्री रिसाइटेशन (उर्दू) विधाएं होंगी।

फाइन आर्ट श्रेणी में ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन व मेहंदी विधाएं होंगी।

Next Story