हरियाणा

Hisar: ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, मौके पर मौत

Admindelhi1
5 May 2026 10:37 AM IST
Hisar: ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, मौके पर मौत
x

हिसार: हांसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैन की चपेट में आने एक बुजुर्ग व एक युवक की मौत हो गई। इनमें जीता खेड़ी के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि हांसी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।

पहली घटना हांसी से जीताखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुई जहां तोशाम उपमंडल के गांव बागनवाला निवासी 60 वर्षीय जगबीर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

दूसरी घटना हांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई जहां करीब 18 वर्षीय एक युवक का क्षत-विक्षत हालत में शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक का सिर धड़ से अलग पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक की पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एसआई उषा शर्मा ने साेमवार काे बताया कि युवक ने नीले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से एक काले-पीले रंग का गमछा और एक टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था।

Next Story