हरियाणा

हिसार: इंसानियत शर्मशार! छह माह की 14 वर्षीय गर्भवती किशोरी का कराया जा रहा था विवाह, बाल संरक्षण अधिकारी पहुंचीं तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Renuka Sahu
18 Feb 2022 3:06 AM GMT
हिसार: इंसानियत शर्मशार! छह माह की 14 वर्षीय गर्भवती किशोरी का कराया जा रहा था विवाह, बाल संरक्षण अधिकारी पहुंचीं तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा
x

फाइल फोटो 

हरियाणा के हिसार जिले की एक बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर लड़की की शादी की सूचना पर गुरुवार को महिला बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंची।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा के हिसार जिले की एक बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर लड़की की शादी की सूचना पर गुरुवार को महिला बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंची। इस दौराहरियाणा के हिसार जिले की एक बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर लड़की की शादी की सूचना पर गुरुवार को महिला बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग 6 माह की गर्भवती है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। दोषी को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार एक बस्ती में रहने वाला परिवार गुरुवार को अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। शिकायत के बाद बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जब किशोरी को देखा तो उसका पेट सामान्य से बड़ा दिखाई दिया। किशोरी से बात की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। जिस कारण वह कुछ नहीं बता सकी। किशोरी की मां भी जानकारी नहीं दे सकी।
किशोरी के पिता ने बताया कि करीब दस दिन पहले अस्पताल में बेटी का चेकअप करवाने गया था। उस समय पता चला। बाद में किशोरी का पिता इस बात से इनकार करने लगा। बबीता चौधरी ने इस बारे मे राज्य बाल आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा को सूचना दी।
बबीता चौधरी ने बताया कि जब हम वहां पर पहुंचे तो किशोरी दुल्हन के कपड़ों में थी। जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजस्थान से बरात आनी थी। किशोरी के पिता कबाड़ी का काम करते हैं। करीब सात साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। उस समय किशोरी की उम्र सात साल की थी। किशोरी की एक पांच साल की बहन भी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी मां की हालात भी ठीक नहीं हैं। इस बारे में जांच के लिए गर्भ में पल रहे बच्चे की डीएनए जांच करवाई जाएगी। चिकित्सक की सलाह लेकर गर्भपात पर फैसला होगा। इस प्रकरण में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। - ज्योति बैंदा, चेयरपर्सन, राज्य बाल संरक्षण आयोग
किशोरी की एएनएम से जांच करवाई तो पता लगा कि 24 सप्ताह का गर्भ है। शुक्रवार को किशोरी का अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। उसके बाद सही पता चल पाएगा की किशोरी कितने माह की गर्भवती है। - बबीता चौधरी, बाल सरंक्षण अधिकारी, हिसार
Next Story