Hisar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हिसार में सेवा पखवाड़ा सम्पन्न

हिसार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत अर्बन मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी के कार्यालय बूथ नंबर 132 मॉडल टाउन में गुरुवार काे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षाता मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी ने की जबकि जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी संयोजक रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के दौरान किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया और कहा कि इससे पार्टी का आम जनता के प्रति जुड़ाव बढ़ा है। जिला मीडिय प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक प्रधान धर्मवीर सिंह पानू, सह संयोजक वीरेन्द्र सोनी व महामंत्री देशबंधु कौशिक के अतिरिक्त पूर्व प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, डॉ. दिव्या सेठी, पार्षद डॉ. सुमन यादव, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद संजय डालमिया, पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी, डॉ. रमेश आर्य, सुदेश चौधरी, जितेंद्र बड़क, सुभाष कोहाड़, महेन्द्र सिंह पानू, राकेश गुलाटी, वीरेन्द्र गुप्ता, सुशील रेवड़ी, राकेशआर्य, सुभाष रेवड़ी, सुभाष जैन, मंडल उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष आरके आहुजा, हेमंत कुमार, प्रद्युम्न शर्मा, मदन लाल रेवड़ी, फूल कुमार, दीपक कुमार, रजत कुमार,
गजेन्द्र सिंह, रिशाल सिंह फौजी, संजय वर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





