
x
Hisar हिसार : भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 9 व 10 जनवरी को 2 दिवसीय कार्यक्रम तहत हिसार और हांसी जिले में कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ भी जाएंगे। हिसार में धारा 163 लागू की गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश का राजकीय महाविद्यालय में भी कार्यक्रम रहेगा। वहां वे अपने पुराने दिनों को याद कर अपने गुरुओं से भी मिलेंगे। मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम के तहत हिसार और हांसी जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों द्वारा फाइनल रिहर्सल भी की गई।
जिलाधीश महेंद्र पाल द्वारा जारी आदेशों अनुसार सभी कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय सशस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुले पैट्रोल-डीजल की बोतल इत्यादि रखने तथा वी.वी.आई.पी. तथा वी.आई. पी. मार्ग के कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
TagsHisarकार्यक्रमधारा 163सुरक्षाइंतजाम HisarProgramSection 163SecurityArrangements जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





