हरियाणा

Hisar: स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज का योगदान याद, बिश्नोई ने जताया सम्मान

Admindelhi1
18 Aug 2025 7:32 PM IST
Hisar: स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज का योगदान याद, बिश्नोई ने जताया सम्मान
x

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हरिद्वार आश्रम पहुंचकर स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करके गौ ऋषि को नमन किया। उनके साथ पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई भी थीं।कुलदीप बिश्नोई ने साेमवार काे कहा कि स्वामी जी का पूरा जीवन मानवता के कल्याण, गौ उत्थान व गुरू जंभेश्वर भगवान के आदर्शों के प्रचार-प्रसार में बीता। वे उच्च कोटि के संत थे। मात्र 8 वर्ष की अल्प आयु में ही अपना पारिवारिक जीवन त्यागकर उन्होंने समाज सेवा को चुना, जो दर्शाता है कि वे कितने आध्यात्मिक संत थे। हमारे परिवार के प्रति उनका हमेशा अपार शुभ आशीर्वाद रहा। जब भी उनसे भेंट होती थी, जो गहरी आत्मिक शांति व ऊर्जा का अपार संचार होता था। सदैव ही उनका आशीर्वाद और उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहेंगी। राजेन्द्रानंद महाराज का हृदयघात से अचानक निधन की सूचना जैसे ही पता चला तो 36 बिरादरी में उनके अनुयायियों को गहरा धक्का लगा। हमारे लिए तो उनका यूं जाना निजी क्षति है।

अक्सर सामाजिक कार्यों के लिए उनके साथ मंत्रणा होती थी। समाज के उत्थान और मजबूती के लिए वे हमेशा विशेष कारगर सलाह देते थे। भले ही वो हमारे बीच न रहे, परंतु उनके द्वारा किए गए पुण्य कार्यों के लिए वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

Next Story