
x
Hisar हिसार। हरियाणा में फतेहाबाद जिले के भिरडाना गांव के सूरजपाल उर्फ भानी (35) ने हिसार की सेंट्रल जेल-2 में आत्महत्या कर ली। सूरजपाल पर मादक पदार्थ अधिनियम ( एनडीपीएस) एक्ट और मारपीट के तहत मामले दर्ज थे और न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। भूना थाना पुलिस ने सूरजपाल को सात फरवरी को गिरफ्तार किया था और अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया था। गुरुवार रात को उसने जेल के शौचालय के वेंटिलेटर में जूते के फीते से फांसी लगा ली।
जेल प्रशासन ने शुक्रवार को उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के चाचा शेर सिंह ने आरोप लगाया है कि सूरजपाल की पत्नी लक्ष्मी और बड़ा भाई सतपाल जेल में उससे मिलने आए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। किसान सूरजपाल के शव का पोस्टमॉर्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
TagsHisar सेंट्रल जेलकैदी आत्महत्याHisar Central Jailprisoner suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





