छत्तीसगढ़
रायपुर की नई मेयर मीनल चौबे ने जीत के बाद कही ये बड़ी बात
Shantanu Roy
15 Feb 2025 7:41 PM IST

x
मीनल चौबे ने निकाली विजय रैली
Raipur. रायपुर। भाजपा की विजयी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने विजय रैली निकाली। भाजपा की विजयी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा, "यह बड़ी जीत है, यह पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं का परिणाम है...मैं वरिष्ठ नेताओं और पार्टी को धन्यवाद देती हूं...रायपुर की जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे चुना है, मैं उन पर खरा उतरूंगी..."
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: BJP's winning mayoral candidate, Minal Choubey, says, " It is a big victory, it is the result of the hard workers of the party...I thank senior leaders and party...the kind of expectations with which people of Raipur have elected me, I will live up… https://t.co/4CsmVfOw82 pic.twitter.com/BQdohDAZtY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 15, 2025
रायपुर नगर निगम निर्वाचन में विजेता महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर कीर्तिमान सिंह राठौर ने प्रमाण पत्र सौंपा। रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। वहीं, पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस से एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। निगम के 70 वार्ड में से बीजेपी 60 पर, कांग्रेस महज 7 पर और 3 वार्ड पर निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
Next Story





