हरियाणा

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों ने जीते 50 पदक

Admin Delhi 1
9 Aug 2023 9:00 AM GMT
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों ने जीते 50 पदक
x

हिसार: हरियाणा खेल कराटे संग द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित 2 दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मीनाक्षी व जगदीश ने स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में जिले से 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 15 रजत व 25 ब्रॉन्ज मेडल सहित 50 मेडल जीते। हरियाणा खेल कराटे संग द्वारा 4 से 5 अगस्त को कुरुक्षेत्र में कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिला महासचिव विवेक सुथार ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता 25 से 27 अगस्त को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। िवजेताओं को युवा नेता संजीव गंगवा, सरपंच एसोसिएशन भगवान दास व चंदन नगर सरपंच अमनदीप ने बधाई दी। हिसार स्पोर्ट्स कराटे संघ के महासचिव विवेक सुथार ने प्रतिभागियों कोच सोनू, नरेश कुमार, सुनील, मीनाक्षी, अमित शर्मा, सचिन वर्मा व सुमित को बधाई दी।

Next Story