हरियाणा

Hisar: संग्रहालय की पहल, आशा खेदड़ ने सराहा

Admindelhi1
19 Aug 2025 7:33 PM IST
Hisar: संग्रहालय की पहल, आशा खेदड़ ने सराहा
x

हिसार: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उस घोषणा का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मंंगलवार काे कहा कि पुरातात्विक स्थल के विकास की प्रगति बारेे आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। इसके तहत अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने की योजना है। सरकार की योजना के अनुसार अग्रोहा में अत्याधुुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा जहां खुदाई के दौरान मिले सामान को संरक्षित व प्रदर्शित किया जाएगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें ज्ञानवर्धक आकर्षक अनुभव भी प्रदान करेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि अग्रोहा पुरातात्विक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां वैश्य समाज के लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है वहीं अन्य बहुत से लोग भी दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। उन्होंने अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित करने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि वैश्य समाज सहित हर वर्ग की भावानाओं का भी सम्मान होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाज की यह मांग काफी समय से थी, जिसे समझते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Next Story