हरियाणा

Hisar: महिला कांग्रेस का खास कार्यक्रम ‘मेरी सखी’

Admindelhi1
15 Sept 2025 6:31 PM IST
Hisar: महिला कांग्रेस का खास कार्यक्रम ‘मेरी सखी’
x

हिसार: महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘मेरी सखी-गृह सहायकिका महिलाओं का सम्मान, महिला कांग्रेस का अभिमान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष जून ने ध्वजारोहण से की। इसके उपरांत समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली गृह सहायिका महिलाओं (जैसे बर्तन साफ़ करने, कपड़े धोने, पोंछा लगाने, झाड़ू लगाने एवं अन्य घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं) को सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष जून ने साेमवार काे कहा कि गृह सहायिका महिलाएं समाज की सच्ची आधारशिला हैं। यदि उनके योगदान को उचित सम्मान और सामाजिक दर्जा मिलेगा तभी महिला सशक्तिकरण संभव होगा। महिला कांग्रेस का यह प्रयास सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान का पर्व है। उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं के उत्थान में बेहतर और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से महिला कांग्रेस निरंतर समाज की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए संघर्षरत है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का यह कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देने वाला है और कांग्रेस संगठन हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेगा। महिला कांग्रेस का हमेशा कांग्रेस की तरफ से सम्मान रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, संतोष आर्या, कमलेश राय, नीरज राय, नीलम, ज्योति खट्टर, प्रमिला दुग्गल, सुनीता साबरी, आशा सेन, संतोष जांगड़ा, सुदेश शर्मा, राजबाला, संतरो और शांति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story