हरियाणा

Hisar: लेफ्टिनेंट अभिमन्यु बैनीवाल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात

Admindelhi1
20 May 2026 12:46 PM IST
Hisar: लेफ्टिनेंट अभिमन्यु बैनीवाल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात
x
राजभवन में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु बैनीवाल ने राज्यपाल से मुलाकात की

हिसार: जिले के गांव डोभी के होनहार एवं आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु बैनीवाल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिमन्यु बैनीवाल के पिता भूतपूर्व वायुसैनिक एवं कन्या गुरुकुल डोभी कुलपति आचार्य बलजीत सिंह आर्य, माता राजबाला शास्त्री, चाचा परमजीत सिंह बैनीवाल व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा अन्तरंग सदस्य जगदीश सिंवर भी मौजूद थे। राज्यपाल ने मंगलवार काे मुलाकात के दाैरान उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अभिमन्यु बैनीवाल गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्र हैं और चौथी से दसवीं कक्षा तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र में शिक्षा ग्रहण की।

शिक्षा के दौरान तीन बार उन्होंने जिम्नास्टिक खेल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने एएफएमसी पूणे से एमबीबीएस किया और आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती होकर अपने परिवार का सपना साकार किया है। ज्ञात रहे कि कैप्टन अभिमन्यु बैनीवाल के पिता पिछले कई वर्षों से डोभी गांव में कन्या गुरुकुल संचालित कर रहे हैं, जिसमें अनेक कन्याएं शिक्षा ग्रहण कर रही है।

Next Story