हरियाणा

Hisar: आदमपुर के विकास को लेकर कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान

Admindelhi1
7 July 2026 9:25 AM IST
Hisar: आदमपुर के विकास को लेकर कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान
x
आदमपुर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, बोले कुलदीप बिश्नोई

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि आदमपुर का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भव्य बिश्नोई के निरंतर प्रयासों एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आदमपुर तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर है। कुलदीप बिश्नोई सोमवार को क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनके सुख-दु:ख में सहभागिता करते हुए बातचीत कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्रवासियों का हालचाल जाना तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कुलदीप बिश्नोई ने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया और कहा कि क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में आदमपुर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आदमपुर उनके परिवार का हिस्सा है और यहाँ के लोगों का स्नेह, अपनापन एवं विश्वास उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Next Story