हरियाणा

Hisar: कर्मचारियों की मेहनत से हकृवि को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान: प्रो. बीआर कम्बोज

Admindelhi1
18 Aug 2025 7:45 PM IST
Hisar: कर्मचारियों की मेहनत से हकृवि को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान: प्रो. बीआर कम्बोज
x

हिसार: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा कक्ष में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि थे। उन्होंने तीन माह के दौरान 29 सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने साेमवार काे इन सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।

यह सभी के प्रयासों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। वे अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहना चाहिए। प्रो. कम्बोज ने अधिकारियों से कहा कि जब कभी भी रिटायर्ड कर्मचारी विश्वविद्यालय में आए तो उन्हे उचित मान सम्मान दिया जाए। उन्होंने उनसे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने और कर्मचारियों को भावी पीढ़ी से अपने अनुभव साझा करने का आह्वान किया ताकि वे भी उनकी भान्ति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें। विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं।

उन्होंने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवानिवृति लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने सेवानिवृत वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को बधाई दी, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर उप वित्त नियंत्रक शोभित कपूर, राजीव मोर, अंशुल व विजय बहल भी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय से गत तीन माह के दौरान पांच वैज्ञानिक तथा 24 गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. रामभगत गुप्ता, डॉ. एसके सहरावत, डॉ. आरके झोरड़ व डॉ. कृष्णा हुड्डा जबकि गैर-शिक्षक कर्मचारियों में धनंजय कुमार शर्मा, जयबीर सिंह, मोहिन्दर सिंह, मेजर सिंह, लीलूराम, ऋषिपाल, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, हरिसिंह, अबास, भगवत दयाल, सुरेन्द्र कुमार, किशोरी लाल, अनीता रानी, पूर्णमल, रिछपाल, सूरत सिंह, हंसराज, रामभगत, राज बहादुर, रामसिंह, बलबीर सिंह, सितारा बाई व सरला देवी शामिल है।

Next Story