हरियाणा
Hisar: हरियाणा ने कर्नाटक को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह
Admindelhi1
25 April 2026 11:11 AM IST

x
हिसार: ग्वालियर में जारी चतुर्थ अस्मिता सब-जूनियर हॉकी लीग के अपने ग्रुप में हरियाणा ने शुरुआत के दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल तक जारी रहेगी।
कोच अजय शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि पहले ही मैच में हॉकी हरियाणा ने कर्नाटक की टीम को एकतरफा मैच में 9-0 से पराजित किया। हरियाणा की ओर से हिसार की अंजलि ने दो गोल दागे। हिसार की विशाखा, वंशिका और ज्योति ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इनके इलावा सोनीपत की रीतिका ने दो गोल, आरती और चंचल ने एक-एक गोल हरियाणा के लिए दागा। उन्होंने बताया कि हरियाणा का दूसरा मैच आंध्र प्रदेश के साथ हुआ, जिसमें हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 7-1 से पराजित किया और पूल में टॉप कर सेमी फाइनल में अपनी दावेदारी पक्की की।
Tagsहिसारहरियाणाकर्नाटकहराकरसेमीफाइनलजगहHisarHaryanaKarnatakadefeatedsemi-finalplaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





