हरियाणा

Hisar: हिमालयी बर्फबारी का असर, हरियाणा में मौसम हुआ शीतल

Admindelhi1
26 Nov 2025 3:57 PM IST
Hisar: हिमालयी बर्फबारी का असर, हरियाणा में मौसम हुआ शीतल
x

हिसार: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदान पर साफ दिख रहा है। भारत में इस हवा के चलते मैदानी क्षेत्र में हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि राजस्थान के चूरू क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों की तरफ से यह तापमान और नीचे जाने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी के बाद उठे धूल के गुबार का असर हरियाणा पर दिखाई नहीं दिया। आइएमडी के डायरेक्टर ने किसी प्रकार के असर आने की बात से मना किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार धूल के गुबार का हरियाणा में कहीं भी असर नहीं आया है।

दिल्ली के आसपास क्षेत्र में बेशक धूल का गुबार का थोड़ा असर दिखाई दिया। आइएमडी डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि धूल का असर नहीं है। आने वाले दिनों में बेशक तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को हिसार की रात जहां सबसे ठंडी रही।

वहीं नारनौल का 7.4 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक पहुंच गया। भिवानी, करनाल और पानीपत का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास चल रहा है। दूसरी तरफ पहाड़ों से मैदान की तरफ चल रही हवाओं के चलते रात के समय ठंड बढ़ी है। आने वाले समय में यह तापमान और नीचे जा सकता है।

Next Story