हरियाणा

Hisar: खेल प्रतियोगिता में विभाग का शानदार प्रदर्शन

Admindelhi1
18 March 2026 12:56 AM IST
Hisar: खेल प्रतियोगिता में विभाग का शानदार प्रदर्शन
x

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में भौतिकी विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम गौरवान्वित किय है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में भौतिकी विभाग के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की और समग्र रूप से विभाग की खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में भौतिकी विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग में विभाग ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभाग की छात्रा ऋषिका ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विभाग सहित विश्वविद्यालय समुदाय को गौरवान्वित किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र कुंडू ने मंगलवार काे विजेता खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने विद्यार्थियों की इन सफलताओं पर गर्व है और ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Next Story