Hisar: बृजलाल ने हिसार में किया कर्मचारियों के योगदान का सम्मान

हिसार: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग का सम्मान करती है। विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जाएगा। बृजलाल बहबलपुरिया कांग्रेस भवन में पार्टी के रिटायर्ड एंपलाइज प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में उनसे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ है एवं उनकी हर जायज़ मांग के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ उनके साथ है।
इसस पूर्व पार्टी के रिटायर्ड एंपलाइज प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शनिवार काे जिला अध्यक्ष बृजलाल का फूलों के बुक्के देकर सम्मान किया। रिटायर्ड एंपलाइज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दयापाल भड़िया ने इस अवसर पर कहा कि उनकी पूरी टीम कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ बार-बार विश्वासघात किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनका मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने भी रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ाव संगठन को मज़बूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता को ठगा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इनका पूरा मान सम्मान करेगी।
ज्ञात रहे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पूर्व, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं हरियाणा कांग्रेस की सहमति से हरियाणा रिटायर्ड एंपलाइज सेल का गठन किया गया था, ताकि लंबे समय तक सेवा कर चुके अनुभवी कर्मचारियों की आवाज़ को राजनीतिक मंच पर मज़बूती मिल सके।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिलबाग सिंह ढांडा, पूर्व माटी कला बोर्ड चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा, अनूप सरसाना, भरत सिंह मलिक, वरिष्ठ उप प्रधान रणधीर सिंह बामल, महासचिव अशोक बोहत, महिपाल, प्रेम सिंह शर्मा व अजीत सिंह, सचिव रामनिवास शर्मा, सूबे सिंह पूनिया, पीआरओ सुभाष शर्मा, हलका आदमपुर प्रधान कृष्ण जगान वाला, हलका अध्यक्ष हांसी रामकुमार ढुल, हलका अध्यक्ष बरवाला वज़ीर सिंह गिल, हलका प्रधान नलवा सतबीर रुहिल व सतबीर सिंह माथुर इत्यादि शामिल रहे।





