हरियाणा
Hisar: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
Tara Tandi
1 Aug 2025 4:23 PM IST

x
Hisar हिसार : गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलते हो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जिंद निवासी प्रविंद्र के रूप के हुई है। घायल साथी 35 वर्षीय मामदिन को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पस्तमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्रविंद्र और मामदिन नारनौंद के बुढ़ाना रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्म से बाइक पर सवार हो जिंद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रात साढ़े 9 बजे गांव भैंणी अमीरपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा बहुत ही भयानक था।
इस जोरदार टक्कर के लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने डायल 112 पर संपर्क कर सूचना दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281, 324(4), 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
TagsHisar तेज रफ्तार ट्रक टक्करबाइक सवार मौतएक गंभीर घायलHisar high speed truck collisionbike rider diedone seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





