छत्तीसगढ़

थानेदार ने जबरन चोरी मामले में फंसाया, युवक की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोप

Nil dhankar
1 Aug 2025 4:10 PM IST
थानेदार ने जबरन चोरी मामले में फंसाया, युवक की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोप
x

कवर्धा। युवक की आत्महत्या मामले में थानेदार पर जबरन चोरी केस में फंसाने का आरोप लगा है, पूर्व सीएम ने x पोस्ट कर लिखा, बोड़ला के थानेदार राजेश चंट ने एक बड़ा कारनामा किया है. इसकी वजह से माखन लाल यादव नाम के युवक को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा है.

इस आत्महत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन भी किया. तब कहीं पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 25 हज़ार रुपए भी परिवार को दिए. बताया जा रहा है कि मामला चोरी के एक मामले में मृतक माखन लाल यादव के छोटे भाई गोपाल यादव को फंसाने का है. उनके करीबी लोगों का कहना है कि कुछ लोग चोरी का सामान लेकर गोपाल के पास पहुंचे थे और गोपाल ने इसके बारे में कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप में लोगों से पूछ लिया कि चोरी का यह सामान किसका है?

पुलिस ने चोरों को पकड़ने की जगह गोपाल को हिरासत में ले लिया और उससे तीन लाख रुपए की मांग करने लगे. परिवार पर भी पैसे देने का दबाव डाला गया जिसकी वजह से माखन यादव ने आत्महत्या जैसा घातक क़दम उठाया. उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र में पुलिस इससे पहले भी कारनामे कर चुकी है. यह नया मामला अगर किसी निर्दोष को बेवजह फंसाने का है तो यह हम सबके लिए भी चिंता की बात है और विजय शर्मा जी के लिए भी. थानेदार और जांच अधिकारी को सख़्त आदेश दिए जाने की ज़रूरत है.

Next Story
null