हरियाणा

Hisar: कृषि मजदूर यूनियन ने प्रदेश कार्यकारिणी बनाई

Admindelhi1
29 Aug 2025 8:29 PM IST
Hisar: कृषि मजदूर यूनियन ने प्रदेश कार्यकारिणी बनाई
x

हिसार: भारतीय मजदूर संघ की ओर से पारिजात चौक के पास स्थित संघ कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास बिश्नोई ने की तथा संचालन जिला मंत्री विक्रम श्योराण ने किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना व विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लो विशेष रूप से मौजूद रहे।गोष्ठी में पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य करने का आह्वान किया गया। उन्होंने शुक्रवार काे कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा कृषि जनरल मजदूर यूनियन की प्रदेश कार्यसमिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

कार्यसमिति में ओमप्रकाश मालिया को प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश आर्यावर्त को महामंत्री, राजेंद्र तंवर कार्यकारी अध्यक्ष, सोहन सिंह व सुभाष भादू उपाध्यक्ष, सुरेंद्र व प्रिंस सैनी प्रदेश मंत्री, अमन कालवन कोषाध्यक्ष, गजेंद्र झज्जर प्रेस सचिव, विकास कार्यालय सचिव, सुनील ढिल्लो प्रदेश संगठन मंत्री तथा रंजना देवी यमुनानगर, ज्ञानीराम फतेहाबाद, मनीष हिसार, सुभाष शर्मा जींद, रविंद्र हुड्डा रोहतक, धर्मवीर चहल कुरुक्षेत्र, प्रवीण, महेश सोनी व सुमित सोंगरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के महासचिव ओमबीर यादव, धर्मवीर, विजय न्याणा, हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन के महासचिव भजनलाल, कोषाध्यक्ष सरोज देवी सहित भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story