हरियाणा

Hisar: नकली साइबर पुलिस बनकर लूटने वाला बदमाश ढेर

Admindelhi1
14 Feb 2026 4:58 PM IST
Hisar: नकली साइबर पुलिस बनकर लूटने वाला बदमाश ढेर
x

हिसार: हिसार में नकली साइबर टीम बनकर लोगों से हथियार के बल पर यूएसटीडीटी (USDT) एवं ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराने के संबंध में दर्ज दो मामलों 579/शहर और 810/ बरवाला में CIA 1 द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी इन मामलों में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए 1 मुखबरी की सूचना के आधार पर चौथे आरोपी पवन उर्फ मूसा के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ। सूचना के आधार पर सीआईए 1 टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी पवन उर्फ मूसा ने सीआईए 1 पर फायरिंग कर दी। जिसमें PSI नवीन और HC अजय नेहरा के बॉडी प्रोटेक्टर पर गोली लगी,आत्मरक्षा में सीआईए 1 टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी पवन उर्फ मूसा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी पवन उर्फ़ मूसा पर हिसार व अन्य शहरों और राज्यों में 25 से ज्यादा मुकदमे विभिन्न अपराधों में दर्ज है। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए सामान्य हस्पताल में लगाया गया है।

Next Story