हरियाणा

हेडमास्टर सुभाष चंद्र 31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

Admindelhi1
2 March 2024 11:26 AM IST
हेडमास्टर सुभाष चंद्र 31 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए
x
सेवानिवृत्ति पर स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

हिसार: गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल तलवंडी रुक्का के हेडमास्टर सुभाष चंद्र 31 वर्षों की सेवा के बाद अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को सांझा किया। हेडमास्टर सुभाष चंद्र की धर्मपत्नी मंजू रानी, दोहती समायरा भी उपस्थित रहे।

Next Story