हरियाणा

हेड कांस्टेबल दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Admin Delhi 1
25 Aug 2023 5:29 AM GMT
हेड कांस्टेबल दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
x
एंटी करप्शन ब्यूरो

रेवाड़ी: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कल (गुरुवार) को रेवाड़ी के खोल थाना में तैनात हेड कांस्टेबल को दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल एक केस के आरोपी की गिरफ्तारी करने की एवज में दो लाख रुपए मांग रहा था। एसीबी की टीम ने गुरुवार को हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता ने खोल थाना में एक केस दर्ज कराया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल श्रीभगवान ने आरोपी की गिरफ्तारी की एवज में दो लाख रुपए की मांग की। गुरुवार को एसीबी ने छापेमारी कर आरोपी हेड कांस्टेबल को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Story