हरियाणा

अमेरिका के लिए कबड्डी खेलेंगी हरियाणा की बेटी

Admin2
2 Jun 2022 10:51 AM GMT
अमेरिका के लिए कबड्डी खेलेंगी हरियाणा की बेटी
x
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलबीर चौधरी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कबड्डी की अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी रामभतेरी गिल को अमेरिका में मूलरूप से समैन के ही निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलबीर चौधरी का सानिध्य मिला है। वह उन्हीं के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल क्लबों से जुड़कर अमेरिका में खेलने लगी हैं। पिछले सप्ताह फ्रिजनो शहर में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में भी रामभतेरी ने रेफरी के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। रामभतेरी भविष्य में अमेरिका की महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर खेलने का प्रयास करेंगी, ताकि उनकी प्रतिभा को और बल मिल सके।रामभतेरी गिल कबड्डी खेलने के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों को कबड्डी के गुर सिखाती हुई भी नजर आएंगी।

फिलहाल रामभतेरी स्वयं कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं। गौरतलब है कि रामभतेरी का परिवार बेहद साधारण हैं। पिता खेती करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा रामभतेरी के दो भाई व दो बहनें हैं।

Next Story