हरियाणा
Haryana: फिर शुरू हुआ गर्मी का दौर,अगले 4 दिन तक लू चलने की संभावना
Sanjna Verma
10 Jun 2024 5:14 PM IST

x
Haryana: हरियाणा में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं भीषण गर्मी का कारण बनने जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो alert जारी किया है।
बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार बन रहे हैं। 4 दिन के अंधड़ और बूंदाबांदी के 24 के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले Pre-monsoon की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि 14 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 15 से 18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं और अंधड़ की संभावना बन रही है। जिससे दोबारा से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से निजात मिलेगी।
Tagsगर्मीजूनलूसंभावना heatjuneheat wavepossibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





