अन्य
एनसीआर में दो दिन के लिए गर्मी से राहत, 9 जून के बाद फिर पारा होगा 45 के पार
jantaserishta.com
6 Jun 2024 4:39 PM IST

x
नोएडा: एनसीआर में रहने वालों को भीषण गर्मी से फिलहाल दो दिनों के लिए राहत मिलती दिखाई दे रही है। बुधवार रात कई जगहों पर हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। फिलहाल सुबह तेज धूप के बजाय लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 9 जून तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन 10 जून को फिर से भीषण गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो उसने अपनी वेबसाइट पर जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 6 जून को पारा 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकती है। 7 जून को पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा और आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 8 जून को पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा।
ठीक ऐसे ही 9 जून को भी पारा 1 डिग्री बढ़कर 44 के पास पहुंच जाएगा और गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून से पारा 45 डिग्री के पार जाना शुरू हो जाएगा और आसमान में बादल छाने और तेज हवा या बारिश होने की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि उसके बाद एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है।
एनसीआर के लोगों को इस समय गर्मी और बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बिजली की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते कई इलाकों में घंटों कटौती हो रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई हाई राइज सोसायटी में लोग बिजली न आने से परेशान होकर सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो बीते कई सालों का रिकॉर्ड दिल्ली में टूट चुका है और बिजली की मांग 8000 मेगावाट की मांग को पार कर चुकी है। बिजली के साथ-साथ पानी की किल्लत ने भी दिल्ली वासियों को परेशान कर रखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





