हरियाणा

Haryana: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में युवक की मौत

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 6:26 AM IST
Haryana: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में  युवक की मौत
x
Haryana: कृष्णा नगर में खेत में काम करते समय हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खंड नहर के गांव कृष्णा नगर में रात करीब 9 बजे धनराज खेत में बीज बो रहा था। तभी 11000 हाई वोल्टेज स्टे को छूने से वह करंट के संपर्क में आ गया। परिजन उसे कोसली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story