हरियाणा

Haryana: पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से युवक ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
4 Dec 2024 10:31 AM IST
Haryana:   पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से युवक ने की आत्महत्या
x
Haryana: बहादुरगढ़ के नेहरू पार्क में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। मृतक युवक वैभव की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। वैभव ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। पुलिस की टीम परिजनों के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी हरकेश ने बताया कि वैभव मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि अभी तक मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
Next Story