हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : 14 मई तक मौसम रहेगा गर्म, जानें अन्‍य अपडेट

Admin2
11 May 2022 4:34 AM GMT
हरियाणा मौसम अपडेट : 14 मई तक मौसम रहेगा गर्म, जानें अन्‍य अपडेट
x
रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हिसार : प्रदेश में मौसम अस्थिर है। कभी रात्रि के समय का तापमान अधिक हो जाता है तो कभी दिन का तापमान कम होने लगता है। राज्य में 14 मई तक मौसम आमतौर पर गर्म व खुश्क संभावित है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मौसम के इन बदलावों के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

हरियाणा में गर्मी पसीने छुड़ा रही है तो धूप तपा रही है
प्रदेश में 12 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। मगर यह कहा नहीं जा सकता है कि पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा भी या नहीं। इससे पहले जो पश्चिमी विक्षोभ आया उससे मौसम निश्चित रूप से प्रभावित हुआ था इस बार पक्‍का नहीं
मंगलवार को हिसार में रात्रि के समय 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी प्रकार सबसे गर्म रात नारनौल में थी। यहां रात्रि तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। प्रदेश के दूसरे जिलों में रात्रि तापमान देखें तो भिवानी में 28.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में रात्रि तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 28.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 28.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार मंगलवार को हिसार और नारनौल में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में दिन के समय सर्वाधिक तापमान नारनौल में दर्ज किया गया। यहां दिन के समय 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
Next Story