
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। आज मौसम खुश्क रहेगा। कल से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। बीते दिन ही प्रदेश में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। पलवल में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार सूबे में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कल सक्रिय होने की संभावना है। इससे 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इन जिलों के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे।
वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवाओं की दिशा बदल जाएगी और तापमान में वृद्धि होगी। दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि रात्रि तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
TagsHaryana WeatherतापमानबूंदाबांदीसंभावनाHaryana WeatherTemperatureDrizzlePossibility जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





