हरियाणा

Haryana Weather: 19 के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज- येलो अलर्ट

Bharti Sahu 2
17 Jun 2024 7:09 AM IST
Haryana Weather:  19 के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज- येलो अलर्ट
x
Haryana Weather: 18 जून की रात से पंजाब के पश्चिमी जिलों में और 19 से 21 जून के बीच पंजाब हरियाणा Haryanaऔर उत्तर पश्चिमी राजस्थान में तेज़ गति से हवाएं, अंधड़ ,धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं बन रहे। 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री मानसून गतिविधियों से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम में बदलाव का असर पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों पर अधिक दिखेगा। शेष हरियाणा Haryanaके जिलों पर भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने पंचकूला,अंबाला ,कुरुक्षेत्र ,करनाल ,कैथल ,फरीदाबाद, पलवल,नूंह, गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 8 जिलों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अन्य जिलों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4 जिलों को छोड़कर 11 जिलों में रात का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 7 जिलों में रात का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
Next Story