हरियाणा

Haryana Weather: मौसम में तेजी से बदलाव, किसान इन बातों का रखें ध्यान

Sarita
30 March 2025 10:29 AM IST
Haryana Weather: मौसम में तेजी से बदलाव, किसान इन बातों का रखें ध्यान
x
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल गया है। जहां प्रदेश में भीषण गर्मी थी, वहीं अब मौसम ठंडा हो गया है। बीते दिन से ही प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसका असर आज भी देखने को मिलेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से आ रही इन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से अधिक की गिरावट आई थी। हरियाणा में 2 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं के रुख में बदलाव की संभावना के कारण हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। जिससे खासकर दिन के समय तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
आपको बता दें कि अगर सब्जी और फलों के पौधों में पानी की जरूरत है तो सिंचाई की जा सकती है। अगर किसी ने पिछली बार पानी नहीं दिया है तो उसे सिंचाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्योंकि अब हल्की और मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। अगर गेहूं में पानी देना है तो दो-तीन दिन बाद सिंचाई करें।
Next Story