हरियाणा

Haryana Weather News: हरियाणा में मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा सोम नदी का पानी

Bharti Sahu 2
11 Aug 2024 10:34 AM IST
Haryana Weather News: हरियाणा में  मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा सोम नदी का पानी
x
Haryana Weather News: प्रदेश में शनिवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। यमुनानगर की सोम नदी का पानी शहरी इलाकों में घुस गया है। वहीं हिसार के ऋषि नगर में पहले से जमीन धंसने के बाद बारिश का पानी ज्यादा भरने पर बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। प्रदेश में रविवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार है। इस बारिश से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विज्ञानियों ने प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की थी। इसको लेकर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया था।
Next Story