हरियाणा

हरियाणा : 50 सड़कों पर घटाई जाएगी वाहनों की गति सीमा

Admin2
31 May 2022 10:50 AM GMT
हरियाणा : 50 सड़कों पर घटाई जाएगी वाहनों की गति सीमा
x
हर साल 400 से ज्यादा की होती है मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुरुग्राम में सड़क हादसे रोकने के लिए जिला प्रशासन अब शहर की 50 से ज्यादा अंदरूनी सड़कों पर गति सीमा घटाने जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। अब अंदरूनी सड़कों पर अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। अभी शहर की अंदरूनी सड़कों पर अधिकतम गति सीमा 40 और 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। जल्द बैठक कर सड़कों का चयन कर गति सीमा कम की जाएगी। इसके अलावा कुछ सड़कों पर गति सीमा तय नहीं है,उनको भी तय किया जाएगा।

जिले की अंदरूनी सड़कों के साथ-साथ अंडरपास में जीएमडीए द्वारा स्पीडो मीटर 50 से ज्यादा स्थान पर लगाए गए। स्पीडो मीटर उस सड़क से गुजरने वाले हर वाहन की स्पीड को दर्शाता है, जिससे वाहन चालक को पता चलता है कि वह वाहन को तेज चला रहा है। एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय यशंवत यादव ने बताया कि सड़कों पर गति सीमा निर्धारित होने के बाद वाहन चालकों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा, ताकि वह निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। इसके बाद निमयों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story