हरियाणा
Haryana: थार चालक की गुंडागर्दी, बाइक को टक्कर मारी, 2 लोग बाल-बाल बचे
Bharti Sahu 2
4 Nov 2024 10:40 AM IST

x
Haryana: हरियाणा के करनाल से गुंडागर्दी, यहां थार गाड़ी चालक ने बीच सड़क पर उत्पात मचाया। इस दौरान एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो व्यक्ति दूर जा गिरे। वहीं, बाइक थार में फंस गई और चालक बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि बाइक सवारों की जान बच गई।
रात करीब 10 बजे अस्पताल चौक पर एक थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए। बाइक थार के पीछे फंस गई और थार चालक उसे लेकर सड़कों पर घूमता रहा। इस दौरान बाइक से काफी चिंगारियां निकलीं। इसके बाद चालक थार को लेकर नेशनल हाईवे पर चढ़ गया और निर्मल कुटिया चौक के पास ओवरब्रिज पर बाइक छोड़कर भाग गया। वहीं, बाद में थार चालक ने एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। वहीं, एक बुजुर्ग महिला टक्कर लगने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद थार चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला।
इस मामले पर सेक्टर 13 चौकी प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
TagsHaryanaथारचालकगुंडागर्दीबाइकटक्करHaryanaThardriverhooliganismbikecollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





